ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने 5 जरूरतमंद बेटियों का कराया सामूहिक विवाह
मुरैना, 28 जून 2026।
ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा महाराजपुरा रोड स्थित बिजली घर के पास गुलाब गार्डन में पांच जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द एवं जनसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ, नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर समिति के समाजसेवी एवं पदाधिकारी मनोज कुमार दंडोतिया, अजय सिकरवार, ब्रजेश शर्मा, एस.एस. पटेल, अमित शर्मा, दिलीप कुशवाह एवं लवकुश कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं तथा समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।