भोरे: जगतौली ओपी में दीपावली व छठ पर्व के लिए चौकीदारों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दीपावली पर्व व छठ महापर्व को लेकर रविवार की शाम 4 बजे जगतौली ओपी के परिसर में चौकीदारों को सतर्कता का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क व सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जेल से छूट पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश।