लखीसराय: लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, सूर्यगढ़ा अंचल निरीक्षक ने की समीक्षा बैठक
लखीसराय। पुलिस अंचल-निरीक्षक सूर्यगढ़ा राजीव कुमार ने मानिकपुर थाना एवं पीरीबाजार थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। रविवार की दोपहर 12,38 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने अनुसंधान की प्रगति का जायजा लेते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।