चौसा: जर्जर सड़क के कारण हुआ हादसा, बाइक फिसलने से महिला घायल
Chausa, Buxar | Oct 3, 2026 चौसा-कोचस मार्ग पर जर्जर सड़क राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण शनिवार को एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। हादसा जदुपुरवा गांव के पास हुआ. घायल महिला की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के दहेजवा गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पत्नी विमला चौधरी के रूप में हुई है।