बहराइच: हरिहरगंज में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरगंज में खाना बनाते समय विवाहित झुलस गई थी। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी।