कुंडा: सनातन धर्म पर बयान के बाद राजा भइया को बाबागंज में कई नेताओं का मिला समर्थन
कुंडा विधायक राजा भइया के सनातन धर्म संबंधी बयान पर जारी बहस के बीच, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव, मुलायम यादव, रवि यादव और गब्बर सिंह ने उनका शुक्रवार शाम 5 बजे समर्थन किया है। इन नेताओं ने राजा भइया पर लगे जातिवाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का पक्षधर बताया।