आनी: आनी में ट्रेफिक जाम से लोग परेशान,लोगो ने सरकार से जल्द समस्या को दूर करने का किया आग्रह
आनी मुख्यालय में मंगलवार शाम को जनता को ट्रेफिक जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा है। जनता का कहना है कि आनी होकर लुहरी, निथर,दलाश, कुल्लू ,निरमंड के लिए हर दिन सैंकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। लेकिन आनी में ट्रेफिक जाम से जनता परेशान है। लोगों ने सरकार से इस समस्या को जल्द दूर करने का आग्रह किया है,ताकि लोगों को परेशानियां को सामना न करना पड़े।