आनी: सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम सभागार आनी में हुई बैठक
सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम सभागार आनी में ट्रक और पिकअप यूनियन,एप्पल ग्रोवर एसोसिएशन के साथ एसडीएम आनी नरेश वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आनी उपमंडल के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली तक प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की मंडियों तक सेब की पेटी की ढुलाई के भाड़े तय किया गए।