आनी: आनी में दो बार समझौते के बाद फिर सुलगा छात्र पिटाई मामला
Ani, Kullu | Jun 30, 2024 आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में एक छात्र द्वारा शरारत करते हुए एक छात्रा की आंख में डाले गए किसी द्रव्य पदार्थ के बाद शिक्षकों द्वारा की गई किशोर छात्र की पिटाई का मामला दो बार समझौते के बाद फिर से सुलग उठा। पीड़ित छात्र के पिता पूर्ण चंद ने आनी पुलिस थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।