आनी: छात्र पिटाई मामला अध्यापकों पर जल्द कार्यवाही की मांग एसएमसी के खिलाफ आनी में निकाली आक्रोश रैली
सोमवार को आनी के विश्राम गृह परिसर से आनी कस्बे होते हुए पीएमश्री आदर्श विद्यालय तक एक आक्रोश रैली का निकाली गई। रैली की अगुवाई सीटू नेता पदम् प्रभाकर ने की। विद्यालय में छात्र द्वारा शरारत करते हुए छात्रा की आंखों में कोई द्रव्य लगाए जाने के बाद स्कूल के पांच अध्यापकों द्वारा छात्र की पिटाई करने के विरोध में ,पीड़ित छात्र को न्याय दिलवाने की मांग की गई।