आनी: लुहरी से बैहना के बीच राफ्टिंग का सफलतापूर्वक ट्रायल हुआ संपन्न
मंगलवार लुहरी से बेहना के बीच पर्यटन विकास के लिए एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार की नई संभावना तलाशने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार के अथक प्रयासों से राफ्टिंग ट्रायल सफलतापूर्व संपन्न हो गया है। जिसमें स्थानीय युवाओं और कुल्लू से आई राफ्टिंग टीम सहित पंकज परमार ने स्थानीय पंचायत के प्रधान सहित पंचायत के युवाओं के साथ सतलुज नदी में राफ्टिंग की।