खोदावंदपुर: दौलतपुर के मां शारदे पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों ने की चोरी
दौलतपुर स्थित मां शारदे पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल से करीब 10 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इस घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंची है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।