दौलतपुर काली मंदिर के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर शनिवार को सुबह करीब दस बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार विधुत पोल से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।