पीएम श्री किसान पल्स टू विद्यालय तारा बरियारपुर में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण कार्य में गड़बड़ी किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगाये बिना ही भवन निर्माण किया जा रहा है।