टीकमगढ़: कुंडेश्वर में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत, जमडार नदी के घाटों पर सामूहिक श्रमदान
शुक्रवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सुदर्शन फाउंडेशन में कुंडेश्वर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। शाम 5:00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जमडार नदी के कुंड और घाट की सफाई की गई। श्रमदान के बाद दिनेश कुमार उमरिया ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।