टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का हुआ आयोजन, 80 से अधिक दिव्यांग लोगों के किए गए पंजीकरण
शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में सजेस्ट डॉक्टर अमित चौधरी के द्वारा बताया गया कि शिविर में 80 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं। पंजीयन के उपरांत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।