टीकमगढ़: खिरिया नाका के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
खिरिया नाका के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम सचिन और मयंक बताए गए हैं। परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से कारी टोरियन गांव से टीकमगढ़ जा रहे थे, रास्ते में खिरिया नाका के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।