इटाढ़ी: मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Itarhi, Buxar | May 17, 2026 इटाढ़ी थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटाढ़ी निवासी भुटी यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के आसपास मौजूद है।