सुजानगढ़: सुजानगढ़ में रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिले प्रतिनिधिमंडल, उठाए मुद्दे
सुजानगढ़। क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य विजय चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कुलदीप से मुलाकात की। इस दौरान सोना प्रजापत और लीलाधर खंडेलवाल ने रेलवे लाइन के पास निर्माणाधीन दीवार से आमजन को हो रही परेशानियों से अवगत करवाया।