बिशुनपुरा: विशुनपुरा में नाबालिग का शादी की नीयत से अपहरण, आरोपी गिरफ्तार; लड़की बरामद
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाई गई एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक संजीव कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया।