भादरा: नवसृजित पंचायत डूंगरवास की पहली सरपंच गीता कंवर ने संभाला पदभार
नवसृजित ग्राम पंचायत डूंगरवास की प्रथम सरपंच सरोज कंवर ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधान संतोष बेनीवाल ने शुभकामनाएं दीं, जबकि पूर्व सरपंच इकबाल कौर नेहरा ने कार्यभार सौंपा। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने शिक्षा, पेयजल, सफाई सहित गांव के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। समारोह में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।