कोल: विजयगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 SSP संजीव सुमन द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विजयगढ़ पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त मतवारी निवासी वासुदेव के पुत्र यादवेंद्र को मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है।