कोल: लोधी बिहार में पुरानी रंजिश के चलते दंबगों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 सासनीगेट थाना इलाके के लोधी बिहार में पुरानी रंजिश के चलते दंबगों के द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से आलाकत्ल बरामद कर लिया है। ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और मंगलवार की रात में शव को मोर्चरी भेज दिया। इस मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।