कोल: अहिल्याबाई स्टेडियम में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का विधायक अनिल पाराशर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 क्वार्सी थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई स्टेडियम में आज से चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आज विधायक अनिल पाराशर के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा केंद्र और राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के चित्र लगाए गए हैं, जिनका प्रदर्शन किया जा रहा है।