चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा सड़क मार्ग खुंटी स्थित राशन दुकान का पीछे की दिवार को छिन्नी हथौड़े से छेंद कर चोरी का प्रयास किया गया था।मंगलवार सुबह को दुकानदार गोल्डन साव जैसे ही दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के पीछे की दिवार पर तीन जगह पर ईंट को तोड़ने की प्रयास किया गया था।गोल्डन साव ने थाना में सूचना दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में।