हथुआ: हथुआ थाने का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत एसडीपीओ हथुआ आनंद मोहन गुप्ता ने हथुआ थाने का सघन निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने मुख्य रूप से रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया।