जनगणना-2027 का द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाना है। जनगणना कार्यों को समय-सीमा में संपादित कराने के लिए जिले के अधिकारियों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।
इस अनुक्रम में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय प्रथम बैच का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में मास्टर ट्रेनर श्री पियुष पवार और श्री प्रिंस राठौर, द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा जनगणना 2027 द्वितीय चरण प्रशिक्षण के बारे में दिशा-निर्देश दिए गये।
अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, जिला स्तरीय तकनीकी सहायक, समस्त तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण), समस्त अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसील) तथा तहसील स्तर के जनगणना लिपिक व तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
#shivpuri