हसनपुर: मारपीट कर शांति भंग करने वाले छह आरोपियों को रहरा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार, संबंधित धारा में चालान
थाना क्षेत्र में मारपीट कर शांति भंग करने के मामले में रहरा थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। रहरा थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले आरोपियों को अलग-अलग।