सतबरवा: करमा के इंडियन हुसैनी के युवाओं ने प्रतिनिधि संग निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा
सतबरवा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम करमा के इंडियन हुसैनी क्लब से जुड़े युवाओं ने हर वर्ष की भांति इस साल भी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली । युवाओं ने बाइक तथा जगह -जगह पर पैदल मार्च के दौरान भारत माता की जय , 15अगस्त अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाये।