चीनोर: सेंतोल में राइफल लहराकर की हर्ष फायरिंग, साइबर टीम सुराग खंगाल रही है
हर्ष फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वीडियो चीनौर थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान और फायरिंग की जगह का पता लगाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर टीम को युवक की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।