पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector) पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में गरिमापूर्ण पाइपिंग समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पदोन्नत हुए ASI चमन लाल, ASI सुनील कुमार, ASI श्याम बिहारी, ASI सुभाष एवं ASI किशोरी लाल के कंधों पर सहायक उप निरीक्षक पद के अनुरूप स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों एवं पदोन्नति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
यह पदोन्नति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 💐⭐
जय हिन्द 🇮🇳
#BilaspurPolice #HimachalPolice #Promotion #PipingCeremony #AssistantSubInspector #ProudMoment #PolicePromotion