रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के समीप बीते शनिवार को पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टान सड़क पर आ गिरने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 5 लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए।
#HimachalPradesh #Dehra #roadaccident #MataurRanitalfourlanehighway