अक्षर ब्रह्म और प्राप्ति
(भाग १)
प्राचीन भारतीय ऋषियों ने ब्रह्म को अक्षर कहा है।
अक्षर मतलब जिसका कभी क्षर नहीं होता,घटता नहीं,कभी खत्म नहीं होता।
ऐसी ऊर्जा जिसका क्षर नहीं होता,कमी नहीं होती,
जो स्थिर है
अविनाशी है
इसे
पार ब्रह्म
परम ब्रह्म
परम पिता
परम ईश्वर
भी कहा है
अर्थात
वह शक्तिशाली ऊर्जा जिसने यह सृष्टि बनाई है, हम सबको बनाया है।
हमारे पिता है वे
हमारे पालनहार है वे
हम बोलते है तो स्वर के रूप में भी अक्षर ब्रह्म की ऊर्जा निकलती है।
सुनते है तो वही अक्षर ब्रह्म की ऊर्जा हमारे मस्तिष्क में प्रवेश करके गणना करती है
हम देखते है तो वही अक्षर ब्रह्म हमें प्रकाश स्वरूप में देती है।
नदियों की जल धारा में यही ऊर्जा हमे स्पर्श होती है।
अग्नि में जलकर हमारे फेफड़ों से रक्त में प्रवेश करती है।
परब्रम्ह के इस स्वरूप को
रूप
रंग
गंध
स्वर
स्पर्श
कहा गया, और इसके अधिपति क्रमशः
भूमि
गगन
वायु
अग्नि
नीर को बनाया।
इन्होंने मूल कण जड़ पदार्थ तो बना दिया
लेकिन
इसमें प्राण जब तक नहीं आते तब तक ब्रह्म ऊर्जा कोई प्रयोजन नहीं।
प्राण देने वाले अधिपति विष्णु जी
बनाने और मिटाने वाले शिव जी
संरचना को आकार देने वाले ब्रह्मा जी
इस बनी हुई संरचना में निरंतर शक्ति का संचार करने वाली तरंग ऊर्जाएं।
इन सबके अधिपति
देव और देवियां
सब सूक्ष्म जगत है।
सब परम ब्रह्म के प्रतिनिधि है।
जो दिखाई नहीं देते पर वो सबको देख रहे है
अपनी बनाई सृष्टि को देख रहे है।
मुझे भी देख रहे है
आपको भी देख रहे है
सब उनकी नजरों में है
हम उनको नहीं देख सकते
वे हमको सदा देख रहे है
तो फिर
हमने क्यों जन्म लिया
हमारा कार्य क्या है
हमारा इनसे रिश्ता क्या है
इस सूक्ष्म जगत ने हमको बना दिया
हमने इनको क्या दिया।
हमारे माता पिता ने हमको जन्म दिया,पाला पोसा पढ़ाया योग्य बनाया
योग्य बनकर हमने क्या किया
अपने लौकिक माता पिता के लिए हमने क्या किया
ऐसे ही अपने
पार लौकिक माता पिता (सूक्ष्म दुनिया) के लिए क्या किया।
जन्म देने वाले लौकिक माता पिता के लिए क्या करना है ये तो सबको पता होता है
पर पार लौकिक माता पिता यानि सूक्ष्म दुनिया के लिए क्या करना हमें पता ही नहीं है
हमारे शरीर का ढांचा बनाने वाले
पंच महाभूत के लिए क्या करना है।
हमारे शरीर को प्राण देने वाले अधिपतियों के लिए क्या करना है।
इसका हमें पता ही नहीं है।
पहला कार्य है
इस सूक्ष्म दुनिया को जानना
इनकी अपेक्षाओं को समझना
और
उसके अनुरूप व्यवहार करना जीना।
हम जिस सूक्ष्म दुनिया से आए है
उस सूक्ष्म दुनिया में वापिस जाने के लिए ही
हमने जन्म लिया ही है।
कैसे वापिस जायेगें
यात्रा का पढ़ाव कहां कहां होगा।
यह सब समझना है
आइए
इस यात्रा से जुड़े