चौसा: सड़क हादसे में घायल जेडीयू नेता की मौत, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
चौसा में सड़क दुर्घटना में घायल जेडीयू नेता कैलाश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम एसएच-58 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले चौसा, फिर भागलपुर और बाद में पटना रेफर किया गया, जहां सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद चौसा में अंतिम संस्कार किया गया।