प्रतापगढ़: चुपना में खेत पर फसल देखने गए किसान की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत हुई; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के चुपना गांव निवासी 40 वर्षीय विक्रम पुत्र रामेश्वर डांगी की बुधवार सुबह खेत पर फसल देखने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रम बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने मौसी के लड़के सोनू कुमार डांगी के साथ खेत पर फसल देखने गया था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ा। सोनू ने तत्