कटोरिया: मोचनावरण गांव: भूमि विवाद में पड़ोसियों ने ससुर-बहू पर किया हमला, दोनों पक्षों के लोग हुए जख्मी
Katoria, Banka | May 21, 2025 मोचनावरण गांव में भूमि विवाद के पुराने रंजिश में पड़ोसियों ने कालेश्वर यादव एवं उसकी बहू पिंकी देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना में दूसरे पक्ष के मुकेश यादव की पत्नी सोनी कुमारी भी जख्मी हो गयी। जख्मी सभी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों पक्ष ने थाने में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया