गुना जिला अस्पताल के रेडक्रॉस भवन में 6 फरवरी से जिले की आशा कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। प्रशिक्षण अधिकारी राजेश भार्गव ने बताया, जिले में मातृ शिशु मृत्यु दर, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं, बच्चों की देखभाल सहित सरकार के विभिन्न कार्यक्रम योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।