कांके: रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुई कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, एनडीए की बैठक में होंगी शामिल
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2024 दिल्ली में होने वाले एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी दिल्ली रवाना हो गई है। जहां वे एनडीए की बैठक में शामिल होंगी। रांची एयरपोर्ट पर अपनी जीत को लेकर जनता का आभार जताया, और कहा कि मुझे दूसरी बार जनता ने मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र में और ज्यादा विकास का काम करूंगी।