जमुई: हरियाडीह में अवैध बालू उठाव का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 4, 2026 हरियाडीह गांव स्थित प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू का उठाव करने का विरोध करने पर बालू माफियाओं द्वारा सकिन्द्र रविदास के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित सकिन्द्र रविदास द्वारा एससी/ एसटी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। मारपीट करने का लाइव वीडियो सोमवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है, जो वायरल हो रहा है।