अजयगढ़: यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा में छठवां स्थान हासिल कर अजयगढ़ की महिमा अवस्थी बनी जल-भू-वैज्ञानिक
पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी महिमा अवस्थी पिता कौशल प्रसाद अवस्थी ने संघ लोकसेवा आयोग-यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा -2023 के हाल ही में घोषित परिणाम में देश में छठा स्थान हासिल कर, जल- भूवैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन किया है ।