अजयगढ़: पूर्व कैविनेट मंत्री के प्रयास से जेतुपुर में नवनिर्मित 220 केव्ही विद्युत उपकेंद्र सफलतापूर्वक चार्ज लोड
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के अथक प्रयासों से अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम जैतूपुर में 220 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूर्ण होने के बाद आज सफलतापूर्वक चार्ज लोड कर दिया गया है। अब अजयगढ़ धरमपुर क्षेत्र में विद्युत की सप्लाई पन्ना के बजाय जैतूपुर उपकेंद्र से ही होगी और इसका लाभ छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र को भी मिलेगा।