अजयगढ़: अजयगढ़ में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ
आकांक्षी विकासखण्ड के 6 मानकों में 15अगस्त तक संपूर्णता सुनिश्चित करने के निर्दश
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश भर में पाँच सौ विकासखण्डों को आकांक्षी विकासखण्ड योजना में शामिल किया गया है। इसमें पन्ना जिले का अजयगढ़ विकासखण्ड भी शामिल है। विभिन्न मानकों के आधार पर अन्य ब्लाॅक की तुलना में पिछड़े इन आकांक्षी विकासखण्डों में निर्धारित सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम शुरू किया गया है ।