अजयगढ़: ग्राम बरौली में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत
चन्दोरा चौकी अंतर्गत का है मामला
अजयगढ़ थाना एवं चंदौरा चौकी अंतर्गत ग्राम बरौली में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक नारायण केवट निवासी नहरी जिला बांदा उत्तर प्रदेश की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चंदौरा चौकी प्रभारी आनंद मोहन मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ के पीएम हाउस भेज दिया है ।