अजयगढ़: राजापुर के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जानकारी के अनुसार रमजान पिता छोटा उम्र 50 साल निवासी ग्राम पंचायत राजापुर अपनी पत्नी जन्नों के साथ अजयगढ आया हुआ था जो वापस राजापुर अपने घर जा रहा था अपनी बाइक से जब वह राजापुर के पास पहुंचे सामने के वाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे रमजान व उसकी पत्नी घायल हो गई जिन्हें गांव वालों की मदद से परिजनों के द्वारा अजयगढ अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है ।