लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल -कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
रविवार अपराह्न 4:05 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के सभी थानों में रविवार को रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस पदाधिकारी के कामकाज की समीक्षा हुई और लंबित मामलों के निपटारे, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देश दिया गया.