बिलासपुर से बड़ी खबर
सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़न मामले में जांच अधिकारी बदलने की तैयारी
सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ चल रहे पीड़न मामले में जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव शासन स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मामले की जांच की जिम्मेदारी IPS दीपांशु काबरा और IPS प्रशांत अग्रवाल को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।
मामले को लेकर हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शासन की ओर से कोर्ट को यह जानकारी दी गई। इससे पहले हाई कोर्ट ने गृह विभाग से मामले की जांच को लेकर अपडेट मांगा था।
अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।
पीड़िता की ओर से हाई कोर्ट में याचिका अधिवक्ता अभिषेक पांडे के माध्यम से दायर की गई है। मामले में जांच अधिकारी बदलने के प्रस्ताव को लेकर अगली सुनवाई में कोर्ट का रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#Bilaspur #Chhattisgarh #RatnalalDangi #IPS #HighCourt #BilaspurHighCourt #BreakingNews #BreakingNewsCG #HomeDepartment #DeepanshuKabra #FatafatNews #FatafatNewsNetwork