नावकोठी: नावकोठी में आंधी-तूफान व तेज बारिश से कई जगह गिरे पेड़ व बिजली के पोल भी गिरे, बैंक सहित सरकारी दफ्तर के कामकाज ठप
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शुरू हुई तेज आंधी तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी दफ्तरों के कामकाज बैंक में लेनदेन प्रभावित रहा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली के पोल टूटे, वहीं कई स्थानों पर वृक्ष के टहनी के गिरने से बिजली के तार टूट गये।