झांसी: मप्र के ग्राम खिरिया जागीर से विषाक्त खाकर घर आये युवक की बिगड़ी हालत, झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 मृतक करीब 27 वर्षीय अमित यादव पुत्र जगत लाल है। वह मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के दिनारा थानान्तर्गत खिरिया जागीर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। उसके दो बच्चे हैं। विगत शाम वह खेत से घर आया तो हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने जब पूछा तो पता चला कि उसने विषाक्त खा लिया। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी