झांसी: साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर झांसी में साइबर क्राइम थाने का सीएम ने वर्चुअल किया शुभारंभ, ADG कानपुर रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर झांसी में साइबर क्राइम थाने का CM योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ बुधवार को किया है। इस मौके पर एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे है। एडीजी जोन कानपुर ने साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए पूरे प्रदेश के हर थाने पर साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है।