झांसी: चकाडोरी आश्रम में श्रीराम महायज्ञ का संकल्प ध्वज किया गया स्थापित, क्षेत्राधिकारी रहे मौके पर उपस्थित
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 सिद्ध पीठ चकाडोरी आश्रम पर आगामी 9 मई से 16 मई के मध्य गौलोक वासी महंत नरसिंह दास की पुण्य स्मृति में होने वाले श्रीराम महायज्ञ के लिए संकल्प ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ककरबई के मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। आचार्य बिनोद शास्त्री ने अयोध्या धाम से आये रामशरण दास रामायणी महाराज का स्वागत किया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।